फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुनील यादव हत्याकांड में 13 को होगी शेष बहस

Sat, 07 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुनील यादव की हत्या के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ वादी की तरफ से दी गई प्रोटेस्ट (विरोध) अर्जी पर शेष बहस के लिए शनिवार का दिन तय रहा। फिलहाल एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शेष बहस की कार्यवाही अभी पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने इस मामले में शेष बहस के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन


चांदा थाने के मदारडीह गांव की रहने वाली वादी सरिता यादव ने अपने पति सुनील यादव की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक संतोष पांडेय व उनके साले विवेक कुमार मिश्र निवासी मदारडीह-चांदा व सह आरोपी सुशील निषाद के खिलाफ गत आठ जुलाई को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें