पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय अमहट में योग सिखाते मास्टर ट्रेनर। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय अमहट में चल रहे योग शिविर के दूसरे दिन शनिवार को भी 700 से अधिक पुलिस प्रशिक्षुओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र की मौजूदगी में हुआ।
रविवार सुबह मास्टर ट्रेनर सुनील दत्त तिवारी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। इसके लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षुओं को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, भुजंगासन, धनुरासन व शवासन का अभ्यास कराया गया। अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम कराए गए। अंत में हास्यासन के माध्यम से मानसिक तनाव दूर करने पर जोर दिया गया। शिविर में सभी स्टाफ और प्रशिक्षु मौजूद रहे। संवाद