फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राहुल गांधी मामले में अब 11 को होगी बाकी जिरह

Mon, 08 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी किए जाने के आरोप में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में सोमवार को परिवादी पक्ष के गवाह रामचंद्र दूबे गवाही के लिए हाजिर हुए। अदालत में उनका बयान दर्ज हुआ और राहुल गांधी के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। फिलहाल, जिरह पूरी नहीं हो सकी है। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में शेष जिरह के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने गवाह अनिल कुमार मिश्र की गवाही पूरी करा दी है। परिवादी ने अगले गवाह के रूप में कोतवाली देहात के अहिरौली बजूपुर के रामचंद्र दूबे को गवाही के लिए पेश किया। इनकी गवाही कई तिथियों से लंबित चल रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें