सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को भी पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत अन्य के खिलाफ चल रहे केस में बहस की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने शेष बहस के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की है।
धनपतगंज थाने के मायंग गांव निवासी बैजनाथ निषाद ने 19 जून 2022 को गांव के ही आरोपीगण फूलचंद निषाद, पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, रोशन सिंह व पप्पू के खिलाफ धमकी देने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में कई पेशियों से बहस की कार्यवाही लंबित चल रही है। (संवाद)