सुल्तानपुर। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए डाकखाना उपकेंद्र के स्विचयार्ड की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते रविवार दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि कारोबार योजना के तहत 33 केवी ब्रेकर और सीटीटी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शाहगंज, चौक, गंदानाला, रुद्रनगर, गोलाघाट, जिलाधिकारी आवास, बढ़ैयावीर, लालडिग्गी चौराहा, प्यारेपट्टी रोड और घरहां में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती से पहले अपना सभी आवश्यक कार्य निपटाने की सलाह दी है। संवाद