फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पैकेज दो के सुरक्षा अधिकारी को तीन का प्रभार

Sun, 01 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय। शराब पार्टी की शिकायत पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज तीन के सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा की 30 अक्तूबर को संविदा समाप्त कर दी गई। सितंबर में बल्दीराय के हेमनापुर निवासी संतोष मिश्रा ने यूपीडा अधिकारियों को शिकायत भेजते हुए हलियापुर टोल प्लाजा पर कार्यरत सहायक सुरक्षा अधिकारी के आवास पर शराब पार्टी होने का आरोप लगाते हुए इसमें सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा के भी शामिल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जांच में आरोप सही मिलने पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राम चरन की संविदा समाप्त कर दी गई। यूपीडा के सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के मुख्य प्रबंधक पूर्वी राजेश कुमार सिंह ने उनके स्थान पर पैकेज दो के सुरक्षा अधिकारी कृष्ण देव सिंह को पैकेज तीन का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें