फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के झूठ व भ्रम को किया जाएगा उजागर: धर्मपाल सिंह

विज्ञापन
 पार्टी कार्यालय में बैठक करते भाजपा प्रदेश महामंत्री। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को उजागर किया जाएगा। जल्द अभियान चलाया जाएगा। पार्टी कार्यालय पर सोमवार को उन्होंने आगामी विधानसभा के लिए संगठन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसौली विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए बूथों की स्थिति की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बूथों को मजबूत करने का आश्वासन दिया। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) लखनऊ से वाराणसी जाते समय प्रदेश महामंत्री ने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, आशीष सिंह रानू, चंदन नारायन सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, रामेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें