फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ठोकर मारते ही भरभराकर गिरी छत में लगी सामग्री

Sun, 10 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर सीएचसी में करीब 62 लाख रुपये से बनाई जा रही प्रयोगशाला के निर्माण की पोल शनिवार को खुल गई है। निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक के पाइप से छत में ठोकर मारते ही सामग्री भर-भराकर गिरने लगी। ईंट की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई। इस पर सीडीओ ने ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन

निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत के कार्य में घटिया सामग्री पाए जाने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और ईंट का नमूना लेते हुए जांच के लिए भेजा है। अस्पताल के मुख्य भवन के सामने परिसर में लगी इंटरलॉकिंग धसने से मरीजों को होने वाली समस्या की जानकारी सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र पटेल ने सीडीओ को दी।
उन्होंने क्षेत्र पंचायत से जल्द कार्य करवाने का आश्वासन दिया। ब्लॉक में बीडीओ के साथ बैठक कर चालू विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद पदारथपुर गांव में पहुंच कर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। इस मौके पर बीडीओ निशा तिवारी, एडीओ पंचायत रामजी लाल, सचिव बृजेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें