फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टीपी नगर की दुकानों का फिर उठा मामला, मांगी रिपोर्ट

Tue, 23 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में हिस्सा लेते व्यापारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर (टीपीनगर) में दुकानों के आवंटन में देरी और मरम्मत का मामला उठाया। पिछली कई बैठकों से चले आ रहे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम कुमार हर्ष ने तहसीलदार सदर व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को सप्ताहभर में जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभागार में डीएम ने व्यापार व उद्योग बंधु की बैठक की। व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति के सुंदरलाल ने सुपर मार्केट के अतिक्रमण का मामला उठाते हुए दुकानों की मरम्मत व सुरक्षा की मांग की। शहर में ई रिक्शाें के अवैध संचालन, अवैध स्टैंड का मामला उठाते हुए व्यापारियों ने निर्धारित रूटों पर इनके संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि ई रिक्शाें के अवैध संचालन से आवागमन में परेशानी हो रही है। डीएम ने नगरपालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में निवेशमित्र पोर्टल पर कोई प्रकरण लंबित नहीं मिला। विभिन्न बैंकों में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लंबित ऋण आवेदनों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश एलडीएम को दिए। उद्योग विभाग ने बताया कि 23 विभागों से संबंधित कारोबार में निवेश का हस्ताक्षर 77 इकाइयों ने कार्य शुरू कर दिया है। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत खंड प्रथम अश्वनी कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक समीर पात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें