फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अधिकारियों ने की 109 धान क्रय केंद्रों की जांच

Tue, 23 Dec 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 धान क्रय केंद्र कादीपुर में स्टॉक रजिस्टर की जांच करते नोडल अ​धिकारी।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धान खरीद क्रय केंद्रों की जांच के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष की ओर से पांचों उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को 109 क्रय केंद्रों की जांच की। इस दौरान क्रय केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य 12 लाख क्विंटल की तुलना में 51.01 प्रतिशत धान की खरीद मिली। अफसरों ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जांच में अधिकारियों ने खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण में समय पर भुगतान, धान के त्वरित उठान, केंद्र पर कांटा, पावर फैन, ई पाॅस मशीन, बोरा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र की व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में खाद्य विभाग के 36, पीसीएफ के 31, यूपीएसएस के 21, पीसीयू के 18, मंडी समिति के एक व भारतीय खाद्य निगम के दो धान क्रय केंद्रों पर खरीद की जा रही है। शासन ने इस बार 12 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष करीब 6,12,160 क्विंटल धान की खरीद मिली।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि क्रय किए गए 3,26,126 क्विंटल धान को राइस मिलों को भेजा गया। राइस मिलों ने 31,316.8 क्विंटल चावल भारतीय खाद्य निगम को दे दिया है। किसानों से क्रय किए गए धान का भुगतान भी कर दिया गया है। टीम डीएम को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें