फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीजे के शोर में दबकर रह गया हाईकोर्ट का आदेश

Thu, 29 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल डीजे को कम आवाज में बजाने के लिए बात करते एसपी विनीत जायस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईकोर्ट का आदेश, प्रशासन की चेतावनी और ध्वनि मानकों का हवाला...सब बेअसर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मंगलवार रात शहर की सड़कों पर डीजे का शोर गूंजता रहा। घरों में लोग सो नहीं सके, शिकायतें बढ़ीं तो डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल को रात में खुद सड़कों पर उतरकर डीजे की आवाज कम करानी पड़ी। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी कई जगह तेज आवाज में डीजे बजते रहे। ऐसे में ध्वनि नियंत्रण का भरोसा देने वाली केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के दावे भी सवालों के घेरे में आ गए।
विज्ञापन

शहर में करीब 160 प्रतिमाओं का विसर्जन होना था। मंगलवार रात देवी प्रतिमाओं के साथ 100 से अधिक डीजे शामिल थे। विसर्जन मार्गों के आसपास रहने वाले लोग तेज आवाज और कंपन से परेशान रहे। अधिकारियों ने कई स्थानों पर पहुंचकर डीजे संचालकों को आवाज कम रखने के निर्देश दिए। शहर में भ्रमण के दौरान एसपी की कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई। आवाज कम होने पर मामला शांत हुआ। डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा ने डीएम और एसपी के साथ घाटों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं थमा शोर
16 अक्तूबर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए डीएम, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्धारित ध्वनि मानकों में डीजे बजाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। शहर में डीजे के शोर को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने फेसबुक पर वीडियो साझा किया। उन्होंने केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति की विफलता और डीजे संचालकों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए इसे जनपदवासियों की सेहत से खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सामने 120 डेसिबल से अधिक शोर
घर फाउंडेशन के नितिन मिश्र के मुताबिक, कहीं भी ध्वनि मानकों का पालन नहीं किया गया। कोतवाली नगर के सामने डीजे प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि मेडिकल कॉलेज के सामने 120 डेसिबल से अधिक आवाज में डीजे बजाया गया। संस्था ने 27 अक्तूबर को कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दी है। बताया कि 30 अक्तूबर को हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की जाएगी। इसी दिन डीजे से संबंधित जनहित याचिका पर भी सुनवाई होनी है।

इन्होंने पेश किया मिशाल
डीजे के शोर के बीच नवदुर्गा पूजा समिति बघराजपुर के पदाधिकारियों ने अन्य समितियों के लिए मिशाल पेश की। समिति ने बिना डीजे के मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया, जिसकी सराहना हो रही है।

हमारी समिति की ओर से विसर्जन यात्रा में पूरा सहयोग किया गया था। कुछ अराजकतत्वों की वजह से अव्यवस्था उत्पन्न हुई। फिर भी सतर्कता के साथ दुर्गापूजा महोत्सव सकुशल संपन्न कराया गया।
-सुनील श्रीवास्तव, महामंत्री, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति
वर्जन
डीजे मालिकों को पहले भी निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया था। जिन लोगों ने इसका उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ वीडियो साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक

शहर में विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल डीजे को कम आवाज में बजाने के लिए बात करते एसपी विनीत जायस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें