फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाजार में बेतरतीब पार्किंग से लगा जाम

Thu, 29 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। स्थानीय बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण बुधवार देर शाम करीब आधे घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। करवा चौथ और साप्ताहिक बाजार के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बेतरतीब पार्किंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी। बेतरतीब खड़े वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें