फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हनुमानगंज-शंभूगंज सड़क सात मीटर चौड़ी होगी

Mon, 22 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया में हनुमानगंज-शंभूगंज सड़क चौड़ीकरण का ​शिलान्यास करते विधायक। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
भदैंया। हनुमानगंज-शंभूगंज सड़क अब सात मीटर चौड़ी होगी। 6.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। रविवार शाम लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने लोदीपुर शिवाला के पास कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

परियोजना की अनुमानित लागत 12 करोड़ 63 लाख रुपये आंकी गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार यह कार्य साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त थी। क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे थे और वह उखड़ी हुई थी। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक सीताराम वर्मा ने बताया कि यह सड़क लोदीपुर, गोपालपुर, सिप्तापुर, पूरे बाघराय, भुआपुर, नरायनपुर सहित कई गांवों को जोड़ती है। इस सड़क के बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित, विजय शंकर, प्रमोद पांडेय, प्रदीप दूबे, रवि पांडेय, सतीश पांडेय, विकास वर्मा, हरी उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें