फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जमीनी स्तर के व्यक्ति को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने का लक्ष्य

Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नितिन कुम्भालकर शनिवार शाम भदैंया पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे में ब्लॉक अध्यक्ष और संगठन के सदस्यों से मुलाकात की। यह मुलाकात नए जिलाध्यक्ष के लिए संगठन की नब्ज टटोलने के उद्देश्य से की गई। भदैंया के इंदिरा गांधी पार्क स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार शाम को कई कांग्रेसी नेता एकत्रित हुए। इनमें तेज बहादुर पाठक, राजेश तिवारी, वरुण मिश्रा और वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा शामिल थे।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव नितिन कुम्भालकर को जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्होंने एक-एक कर सभी से नए जिलाध्यक्ष के लिए राय जानी। पर्यवेक्षक कुम्भालकर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी छह जिलों में संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं की राय ले रही है। उनका लक्ष्य जमीनी स्तर के व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें