फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तिवारीपुर उतुरी गांव में रविवार की दोपहर एक युवती ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। परिवारीजनों की मानें तो युवती बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तिवारीपुर उतुरी गांव की रहने वाली गुड़िया (18) पुत्री स्व. रामकिशुन रविवार की दोपहर में घर में मौजूद थी। गुड़िया की मां घर के बाहर कुछ काम कर रही थी, जबकि उसका भाई व भाभी दवा लेने बाजार गए थे।
थोड़ी देर बाद जब मां घर में पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे में गुड़िया दुपट्टे के सहारे छत से लटक रही थी।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसओ शरद कुमार ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बीमार रहती थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें