फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल यूथ आईकॉन बने जिले के दो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रदेश सरकार ने जिले के दो खिलाड़ियों को नेशनल यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया है। दोनों खिलाड़ियों को जिले में खेल गतिविधियां बढ़ाने व उदीयमान खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों खिलाड़ियों के यूथ आईकॉन चुने जाने से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

यूथ इंडिया फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत पिछले दिनों प्रत्येक जिले से दो-दो युवा खिलाड़ियों का चयन नेशनल यूथ आईकॉन के लिए हुआ था। इसके तहत जिले के जगदीशपुर ब्लॉक के पूरे शोहरत सिंह मंगौली निवासी जोखन सिंह व जामो ब्लॉक के नदियावां की रहने वाली अंजनि गुप्ता का चयन किया गया था।
खेल विभाग के माध्यम से चयनित दोनों खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से 12 से 16 जनवरी तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जिलों के दो-दो युवा खिलाड़ियों के अलावा देश भर से बड़ी संख्या में आए युवा शामिल हुए थे।
विज्ञापन

इसमें युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
ट्रॉफी पाने वाले दोनों खिलाड़ियों को जिले में खेल व सामाजिक गतिविधियां बढ़ाने तथा ऐसे उदीयमान खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों खिलाड़ियों के यूथ आईकॉन चयनित होने पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
नेशनल यूथ आईकॉन के रूप में चयनित जोखन परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनको मार्शल ऑर्ट, ताइक्वांडो, रेसलिंग व राइफल शूटिंग के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वे अपने घर की छत पर रेसलिंग का निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं।
इसे उनकी उपलब्धि कह सकते हैं कि उनके प्रयास से अब तक उनके गांव के तीन दर्जन खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसी तरह दूसरे यूथ आईकॉन के रूप में चयनित अंजनि गुप्ता हैंडबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी हैं।
उन्हें वर्ष 2014-15 में कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेशनल ब्राउन मेडल हासिल हुआ था। दोनों खिलाड़ी युवक मंगल दल व महिला मंगल दल के माध्यम से समाजसेवा के काम भी करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें