फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 35 बीघा गेहूं जला

Sat, 09 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
धू-धू कर जलती गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेत में लगी आग से 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी किसान हरि प्रसाद के गेहूं के खेत में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग से किसान चंद्रप्रकाश, जय प्रकाश, सिताबी देवी, छोटेलाल, रामसुख, सुरेंद्र, सियाराम, राकेश, घनश्याम, राजेश, कमला देवी, अशर्फी देवी, लाल देई, सूर्यलाल और अवधेंद्रमणि की गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई।

इस दौरान आग से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों के मुताबिक आग से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के बभनइया पश्चिम गांव निवासी राम आसरे मिश्रा के गेहूं के खेत में आग लगने से 15 बिस्वा फसल जल गई।
विज्ञापन


वहीं बल्दीराय थाना क्षेत्र के सरांव निवासी राम लाल के गेहूं के खेत में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामशंकर के गेहूं के खेत को भी चपेट में ले लिया। पीड़ित के मुताबिक आग से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग से हजारों रुपये कीमत की फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें