फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आश्वासन पर पेंटर के अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

Mon, 18 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के फतेहपुर संगत गांव निवासी पेंटर का शव शनिवार को ओदरा गांव के पास गोमती में मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संंस्कार से इन्कार कर दिया था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की मांग की थी। सोमवार को अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के पास शनिवार दोपहर गोमती नदी में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत गांव निवासी शिवराम (40) का शव मिला था। उसकी पत्नी मिथिलेश ने शव की शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शिवराम का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था।


पत्नी मिथिलेश व पुत्री कोमल ने गांव के अमर बहादुर, बुद्धू, जय प्रकाश व मनोज पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की थी। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार जयसिंहपुर धर्मेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंंज धीरज कुमार फतेहपुर संगत गांंव पहुंचे थे लेकिन परिजन नहीं माने थे।
विज्ञापन



सोमवार सुबह उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर अरविंद कुमार, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह भी फतेहपुर संगत गांव पहुंचे। अधिकारियों के समक्ष मृतक के परिजनों ने दोबारा आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने, 25 लाख का मुआवजा दिलाने, पीएम आवास व पट्टे की भूमि दिलाए जाने की मांग रखी।


अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि विसरा रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें