लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक और सहायक प्रबंधक पर करीब 15.18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पेट्रोल पंप स्वामी की तहरीर पर लंभुआ कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वेदौली-मदनपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के मुताबिक उन्होंने शुकुलपुर, करौंदीकला निवासी अनिल वर्मा को पेट्रोल पंप का प्रबंधक नियुक्त किया था। अनिल वर्मा पठखौली निवासी प्रदीप पांडेय सहायक प्रबंधक थे। आरोप है कि 12 अप्रैल 2024 से 31 जून 2026 के बीच पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान दोनों ने तेल बिक्री से विभिन्न तिथियों में जमा हुई कुल 15,18,854 रुपये की धनराशि हड़प ली। पेट्रोल पंप स्वामी को रकम के हिसाब-किताब में गड़बड़ी का पता चलने पर मामले की शिकायत की गई। क्षेत्राधिकारी स्तर से प्राथमिक जांच भी कराई गई।
लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अनिल वर्मा और प्रदीप पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।