फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हत्या के केस में हाईकोर्ट की रोक से टला फैसला

Sat, 18 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद मायके पक्ष के जरिये ससुराल पहुंचकर मारपीट व वादी के भाई को गोली मारकर हत्या करने के मामले में फैसला टल गया। शनिवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार की अदालत ने फैसले के लिए दिन तय किया था। फिलहाल निर्णय सुनाने के ठीक पहले ही बचाव पक्ष की तरफ से एक्सरे रिपोर्ट को लेकर दाखिल हुई याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित होने व निर्णय पर रोक लगे होने की बात सामने लाई गई। अदालत ने हाईकोर्ट का आदेश सामने आने के बाद फैसला टाल दिया और मामले में सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन

कुड़वार थाने के बहलोलपुर गांव निवासी उमाकांत मिश्र ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक 31 अक्तूबर 2018 को उनके व उनकी पत्नी अर्चना मिश्रा के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने उनके घर वालों को मारा-पीटा। इस मामले में अन्य लोगों को भी चोंटे आने की बात सामने आई। बाल अपचारी के खिलाफ किशोर न्यायालय में विचारण चल रहा है। वहीं, शेष पांच आरोपियों के खिलाफ अपर जिला जज प्रथम की अदालत में विचारण चल रहा है। अदालत ने शनिवार के लिए इस मामले में निर्णय की तारीख तय की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें