फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नवागत जिलाधिकारी से व्यापार मंडल ने की मुलाकात

Thu, 23 Apr 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जिला​धिकारी से वार्ता करते उद्योग व्यापार प्रतिनि​धिमंडल के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। जिले में औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के लिए उद्योगों की स्थापना जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्योग लगाने के इच्छुक व्यापारियों को शासन स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष दिनेश मिश्र, जिला महामंत्री कृष्ण चंद्र बरनवाल, जिलामंत्री राम तीरथ सोनी, मीडिया प्रभारी जुबेर अहमद, बाबूगंज बाजार अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, अजमत खान, जावेद अहमद, सरफराज सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें