फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तेज धूप और लू के थपेड़ों ने झुलसाया, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शनिवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। सुबह नौ बजे से चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों में ग्राहकों की कमी से दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन

दोपहर में लू के थपेड़ों व गर्म हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग छांव की तलाश करते नजर आए। सड़क पर चलते समय ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। बाजारों में भी चहल पहल भी कम रही। किराना दुकानदार कृष्ण मोहन ने बताया कि ग्राहकों की कमी से दुकान का खर्च निकलना मुश्किल हो रहा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 2.0 डिग्री की वृद्धि रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें