फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस मे 26 को होगी गवाही

Fri, 13 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ों के आभूषण की डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में शुक्रवार को इंस्पेक्टर नारदमुनि सिंह की शेष जिरह के लिए तारीख तय रही। फिलहाल मामले में स्पेशल जज राकेश यादव के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई बाधित रही। अदालत ने मामले में साक्षी निरीक्षक की शेष जिरह के लिए 26 फरवरी की तारीख तय की है। अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में गत एक मई को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। (संवाद)
विज्ञापन

पूर्व सपा विधायक के मामलों में सात को होगी बहस
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शुक्रवार को पूर्व विधायक संतोष पांडेय से जुड़े दो मुकदमे में बहस पर सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। फिलहाल मामले में बहस की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने दोनों मामले में बहस के लिए सात मार्च की तारीख तय किया है। लंभुआ विधान सभा के तत्कालीन उड़नदस्ता प्रभारी संदीप सिंह ने कोतवाली देहात थाने में तीन फरवरी वर्ष 2022 को विधान सभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना पूर्व अनुमति के सरकारी विद्यालय में मीटिंग बुलाने के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, वादी संदीप सिंह ने ही संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना अनुमति के रोड शो निकालने के आरोप में 24 फरवरी 2022 को कोतवाली देहात थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया था।
सांसद राम भुआल के केस में सात को सुनवाई
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शुक्रवार को सपा सांसद रामभुआल निषाद से जुड़े मामले में सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। फिलहाल सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए सात मार्च की तारीख तय किया है। धनपतगंज थाने में तत्कालीन उड़नदस्ता प्रभारी राम सुयश वर्मा ने जिले के वर्तमान सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला परिवाद के रूप में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें