फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में बंदरों का आतंक, 11 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो गांवों में बंदरों का आतंक है। पखवारे भर में बंदरों ने मासूम बच्चे समेत 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का उपचार कराया गया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित दोमुंहा बाजार में बंदर आम के मौसम में लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोमुंहा चौराहा निवासी सुशीला पांडेय (65) रविवार की सुबह दरवाजे पर सफाई कर रही थी। तभी वहां एक बंदर पहुंचा और सुशीला को काट लिया। अभियाखुर्द निवासी मंगरू पांडेय (68) गाय को चारा देने जा रहे थे। उन्हें बंदर ने दौड़ाकर काट लिया।
सप्ताह भर पहले एक बंदर ने कोतवाली देहात थाने के बगल सुनीता सिह (67) को काटकर घायल कर दिया था। इसी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में लगभग पखवारे भर से झुंड में घूम रहे बंदर ने रुबीना (23) पत्नी फिरोज को घर के पीछे काट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

रुकैया बानो को घर के सामने ही बंदर ने काट लिया। घर के पास खेल रहे एहसान (3) पुत्र शहजाद अली को भी बंदर ने काटकर घायल कर दिया। घर के बगल खेत में उपद्रव कर रहे बंदरों को हटाने गईं खुर्शीदा (18) पुत्री रशीद को बंदर ने काटकर घायल कर दिया।
नल पर पानी लेने गई नगमा (10) पुत्री इरफान को बंदर ने काट लिया। सगीर (30) व सुरेश कसौधन (35), नसरीन बानो पत्नी शब्बीर को भी बंदरों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें