फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में शुरू हुईं मिड टर्म परीक्षाएं

विज्ञापन
राणा प्रताप पीजी कॉलेज में मिड टर्म परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पहली बार अवध विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर व्यवस्था लागू की है। सेमेस्टर परीक्षा के पहले मिड टर्म इम्तिहान में विद्यार्थियों को शामिल किया गया। सोमवार से कई विद्यालयों ने मिड टर्म परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

राणा प्रताप पीजी कॉलेज में मिड टर्म परीक्षा के पहले दिन तीन पालियों में बीए प्रथम सेमेस्टर का एग्जाम हुआ। प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने बताया कि पहली पाली में संस्कृत विषय में 92 परीक्षार्थी, द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय में 303 परीक्षार्थी और तीसरी पाली में प्राचीन इतिहास में 555 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा के प्राप्तांक अंतिम परीक्षा परिणाम में जोड़े जाएंगे। परीक्षार्थियों को मेजर और माइनर दोनों विषयों की परीक्षा देनी है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में भी सोमवार से मिड टर्म परीक्षा की शुरुआत की गई। पहले दिन बीए प्रथम सेमेस्टर के प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र और चित्रकला की परीक्षा आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. जयशनाथ मिश्र ने बताया कि मिड सेमेस्टर एग्जाम में करीब 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें