अखंडनगर के कुदा भैरोपुर ( चंदीपुर) में जाल में फंसा तेंदुआ।-वन विभाग
अखंडनगर। कुंदाभैरोपुर, चंदीपुर निवासी अरुण सिंह के खेत में लगे जाल में बुधवार रात एक तेंदुआ अचानक फंस गया। यह पता चलने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण अरुण सिंह के खेत के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को जाल में तेंदुआ फंसने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने खेत में जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल लगा रखा है।
तेंदुआ उसी जाल में फंस गया। शोर सुनने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को बुला लिया। वन विभाग के फारेस्टर राकेश चौहान भी रात मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया वन्य जीव तेंदुआ हैं। कुंदाभैरोपुर, चंदीपुर गांव मझुई नदी का किनारा है। तेंदुआ कहीं से घूमते हुए यहां पर चला आया है। उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल ग्रामीण पूरी तरह से सुरक्षित हैं। (संवाद)