फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मायके जा रही विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, UP के लिए ट्रेन पर बैठी... पहुंची कहां? परिजन बेहाल

Wed, 21 Jan 2026 08:26 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र से विवाहिता करिश्मा देवी मायके जाने के नाम पर घर से निकली और रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
लापता विवाहिता करिश्मा देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र से एक बच्चे की मां के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ससुराल और मायके दोनों पक्षों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पीड़ित परिवार पुलिस की कथित उदासीनता से भी खासा परेशान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
लापता महिला की पहचान
लापता महिला की पहचान करिश्मा देवी के रूप में हुई है। करिश्मा की सास ललिता देवी के अनुसार, उनके बेटे ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद करिश्मा अधिकतर समय अपने मायके में ही रहती थी। हाल ही में वह भागलपुर में एक रिश्तेदार की शादी में अपने बच्चे के साथ आई थी।
 
मायके जाने की बात कहकर निकली थी घर से
शादी समारोह समाप्त होने के बाद 7 जनवरी को करिश्मा ने मायके उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जाने की बात कही। इसी भरोसे पर सास और देवर ने उसे ट्रेन पर बैठाया। परिजनों के अनुसार, उस समय करिश्मा के पास करीब दस हजार रुपये नकद और कुछ सोने-चांदी के जेवरात भी थे।
विज्ञापन

 
रास्ते में ही टूट गया संपर्क
परिवार का कहना है कि ट्रेन नाथनगर तक भी नहीं पहुंची होगी कि करिश्मा ने ससुराल पक्ष के सभी मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिए। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। न तो उसके मायके पहुंचने की पुष्टि हुई और न ही वह ससुराल वापस लौटी।

पढ़ें- Bihar: CM नीतीश शुरू करा रहे थे चीनी मिल, अफसरों ने बेची जमीन; गन्ना उद्योग मंत्री ने क्या कहा? MLA का लेटर...
 
मायका पक्ष भी हैरान और चिंतित
घटना की जानकारी सास ने करिश्मा के मायके वालों को दी। मायके पक्ष भी इस घटना से हैरान और चिंतित है। दोनों परिवारों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है और वे लगातार संपर्क का प्रयास कर रहे हैं।
 
पीड़ित परिवार ने तातारपुर थाना को मामले की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार मामले को टाल रही है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। परिवार का कहना है कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन

 
करिश्मा की गुमशुदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर वह कहां है और उसके साथ क्या हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों परिवार पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द महिला का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें