फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: माॅर्निग वाॅक पर निकले किशोर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Thu, 03 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। मॉर्निंग वॉक पर निकला एक किशोर कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोइरीपुर के पंत नगर मोहल्ले के ऋषि बरनवाल का पुत्र युवराज उर्फ युग (15) बुधवार की सुबह मॉर्निंग वाॅक पर निकला था।
विज्ञापन

वह कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। युवराज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन बहनों में इकलौता छोटा भाई था। उसकी मौत से मां और बहनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें