कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश के बाद लगवाए गए पत्थर को जबरन उखाड़ने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बरवारीपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन के बाद पत्थर नसब की कार्रवाई की थी।
आरोप है कि विपक्षियों ने मंगलवार को पत्थर उखाड़ दिया। मना करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित जगदीश प्रसाद की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने गांव की प्रिया, मोहन मिश्र, सोनवंती, घनश्याम व निशा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद