फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। खेत गई एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से पूछताछ की। बुधवार की सुबह सीओ बल्दीराय भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार की रात गांव के बाहर स्थित जंगल में शौच के लिए गई थी। तभी गांव का ही सुजीत सरोज, अरवल का इलियास और गौरा बारामऊ निवासी शिव कुमार वहां पहुंच गए। तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुराचार किया। दुष्कर्म के बाद किसी तरह से किशोरी घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। बेटी के साथ हुई घटना से परिवारीजन सन्न रह गए। रात में ही घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने केस दर्ज करने के बाद सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष सैय्यद नसीरुद्दीन व पारा चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव की टीम गठित कर दी। बुधवार की सुबह क्षेत्र के विरधौरा मोड़ के पास से पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें