फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया/लंभुआ (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कोतवाली देहात थाने के पखरौली गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे मंगलवार की रात हुआ। यहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं, बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने लंभुआ कोतवाली के पास एक अधेड़ का शव रेल ट्रैक के पास पड़ा देखा। दोनों स्थानों पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महमूदपुर उदयपुर गांव से बिरजू कोरी के बेटे अनूप कुमार की बरात मंगलवार की रात फतेपुर पखरौली गांव निवासी लल्लन बौद्ध के यहां आई थी। बरात में महमूदपुर उदयपुर गांव निवासी विनोद कुमार (28) पुत्र हरीराम भी आया था। फतेपुर गांव की दलित बस्ती रेलवे लाइन किनारे स्थित है। देर रात करीब दस बजे लल्लन के यहां सब द्वारचार में इकट्ठा थे। इसी बीच विनोद रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि डीजे के शोर-शराबे के बीच वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोककर हादसे की जानकारी पखरौली रेलवे स्टेशन पर दी। शव को ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
सूचना के बाद पहुंची कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लंभुआ कोतवाली के बेदूपारा गांव के समीप बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर खून से लथ-पथ एक अज्ञात व्यक्ति (50) का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष लंभुआ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें