विंदेश्वरीगंज / वलीपुर। बल्दीराय के तुलसीपुर गांव में बुधवार शाम नल में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। तुलसीपुर निवासी दिवंगत अनंतराम का पुत्र शिवांशु (15) बुधवार शाम चार बजे नल से पानी भरने पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक टुल्लू से नल में करंट प्रवाहित हो रहा था।
नल छूते ही शिवांशु करंट से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र से परिजन शव लेकर घर चले गए। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)