फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 157 बसों से तीन दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

विज्ञापन
परिवहन निगम की ओर से पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते खाद्य ए
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन त्योहार पर बहनें और माताएं तीन दिनों तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके निर्देश डिपो के स्टेशन से संचालित 157 बस चालकों व परिचालकों को दे दिए गए हैं। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद बृहस्पतिवार से मुफ्त यात्रा की योजना लागू हो जाएगी। जिससे हजारों महिलाओं व उनके साथ एक व्यक्ति को लाभ मिलेगा। योजना से महिलाओं में खुशी है।
विज्ञापन

बुधवार को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में परिवहन निगम की ओर से आयोजित ‘रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार’ कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने किया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की गई लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक सभी माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी। महिलाएं रक्षाबंधन का त्योहार बिना किसी आर्थिक बाधा के उत्साह से मना सकेंगी।
कार्यक्रम में मंत्री ने उपस्थित महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान भेंट किए। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जद (एस) प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव, स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाभार्थियों को मिलेगी बैठने की सुविधा
कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि राशन की दुकानों पर खाद्यान्न लेने पहुंचने वाले लाभार्थियों को बैठने की सुविधा मिलेगी। दुकानों पर कुर्सी के साथ ठंडे पानी और गुड़-पेठा की व्यवस्था भी कराई जाएगी। बुधवार को उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 17 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। राशन की दुकानों के संचालकों का लाभांश भी बढ़ाया गया है। बताया कि यात्रा के लिए आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र मान्य होगा।



बसों की कमी, यात्री करते रहे इंतजार

सुल्तानपुर। रक्षाबंधन त्योहार से पहले बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के बीच बसों की कमी नजर आई। दोपहर में बस स्टेशन परिसर में पांच-छह बसें ही खड़ी दिखाई दीं। कई बसें यात्रियों को लेकर विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना हो चुकी थीं।
बड़ी संख्या में यात्री बसों के इंतजार में परिसर में बैठे रहे। इनमें आजमगढ़, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, शाहगंज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि ईद-मिलादुन्नबी के कारण कई बसें रास्ते में जाम में फंस गई हैं। बसों के पहुंचते ही यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें