फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर रेफर की गई किशोरी व युवक

Mon, 02 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। एक गांव में शनिवार देर शाम खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर झुलसने वाली किशोरी और युवक को मेडिकल कॉलेज से रविवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी है। वहीं, देर रात तहसीलदार लंभुआ प्रांजल तिवारी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने अभी तक कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन


चांदा के एक गांव में शनिवार देर शाम एक किशोरी व युवक शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिए थे। बगल में जल रहे दीपक से उनके शरीर में आग लग गई थी। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रविवार सुबह चिकित्सक ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार देर रात पहुंचे तहसीलदार लंभुआ ने ग्रामीणों से पूछताछ की। तहसीलदार प्रांजल तिवारी ने बताया कि दोनों पीड़ितों के परिजन उनके साथ ही गए हैं। दोनों की हालत नाजुक है। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार वर्मा ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें