कूरेभार। परवर गांव में शनिवार को राज्य स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रात्रिकालीन मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनूप संडा ने किया।
प्रतियोगिता में परवर-लखनऊ, सुलतानपुर-आजमगढ़, बाराबंकी- प्रतापगढ़, अयोध्या-जयसिंहपुर के बीच मुकाबले खेल जाएंगे। इन मैचों में निर्णायक की भूमिका पूर्व खिलाड़ी मेराज खान निभाएंगे। आयोजन समिति के मिर्जा फरहान बेग और मिर्जा सिद्दीक बेग ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान मिर्जा इकराम बेग, पूर्व प्रधान मिर्जा कमाल बेग, याकूब, नफीसा खातून, मिर्जा सलमान बेग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।