फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने समस्याओं के निराकरण की रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की 21 सूत्री समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ अब आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही समस्याओं के निराकरण की रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन

प्रांतीय कार्यसमिति के निर्देश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय संयुक्त कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री व जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने की।
जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि बैठक में पुरानी पेंशन, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, कैशलेस सुविधा, उपार्जित अवकाश, एसीपी लाभ, समाप्त किए गए प्रधानाध्यापक पद की बहाली, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, परिवार नियोजन भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता, महंगाई भत्ता की बहाली जैसी मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री ने कहा कि संघ शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहा है। बैठक में मौजूद समस्त ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों को जिला मंत्री डॉ. एचबी सिंह ने यह भी निर्देशित किया गया कि प्रांतीय निर्देश के क्रम में 14 जुलाई को प्रत्येक ब्लॉक में मांगों के क्रम में संपूर्ण ब्लॉक कार्यसमिति की बैठक की जाए। इस मौके वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडेय, अनीता पांडेय, प्रतिमा सिंह, राम बहादुर मिश्र, राज बख़्श मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें