फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में लगकर नवनियुक्त शिक्षकों ने बनवाया स्वास्थ्य प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियुक्ति पत्र पाए शिक्षक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर परेशान दिखे। सुबह से ही केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नवनियुक्त शिक्षकों की भीड़ जमा रही। कतार में लगकर शिक्षकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और प्रमाणपत्र लिया।
विज्ञापन

69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पिछले पांच दिसंबर को जिले में 800 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था। ज्वॉइनिंग के पहले शिक्षकों को अपना नियुक्ति पत्र व स्वस्थता प्रमाणपत्र दाखिल करना था। स्वस्थता प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर सीएमओ कार्यालय में पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी थी।
इसे देखते हुए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगाया था। सोमवार को बड़ी संख्या में नवनियुक्त शिक्षकों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से नवनियुक्त शिक्षक कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद तक सभी शिक्षकों के प्रमाणपत्र बना दिए गए। इसके बाद ज्वॉइनिंग को लेकर बीएसए दफ्तर में भीड़ उमड़ पड़ी। जिन लोगों ने सोमवार को ज्वॉइनिंग दी थी वह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। जिनके प्रमाणपत्र मंगलवार को बने वे भी बीएसए कार्यालय में ज्वॉइनिंग के लिए पहुंचे।
दो से चार दिसंबर तक डायट में काउंसिलिंग कराने वाले 823 अभ्यर्थियों में से 800 को नियुक्ति पत्र पांच दिसंबर को वितरित कर दिया गया था। शेष 23 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र कागजातों में विसंगतियों की वजह से रोक दिए गए थे। चयन समिति की ओर से उन 23 अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच की गई है। जल्द ही अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में वरीयता क्रम का निर्धारण ज्वॉइनिंग तिथि के आधार पर नहीं होगा। शासन ने जो सूची नियुक्ति के लिए जारी की है, वही वरीयता क्रम का आधार होगी। वरिष्ठता प्रभावित न हो, इसके चक्कर में रोज बीएसए कार्यालय में नवनियुक्त शिक्षकों की भीड़ उमड़ रही है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग की बाधाएं टूट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें