फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षक निलंबित, कबाड़ में किताब बेचने की होगी जांच

Tue, 04 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। विकासखंड क्षेत्र लंभुआ के सर्वोदय चौराहे के पास स्थित कबाड़ की दुकान पर 11 बोरी सरकारी किताब बेचने के आरोप में कंपोजिट विद्यालय केनौरा के शिक्षक अजय भाष्कर को निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। इस गंभीर मामले में कई अन्य पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


रविवार को सर्वोदय चौराहे पर स्थित कबाड़ की एक दुकान से 11 बोरी सरकारी पाठ्य पुस्तकें बरामद हुई थीं। बरामद पुस्तकों में अंग्रेजी माध्यम की किताबें भी बताई जा रही हैं। देर रात स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने बीएसए को विभागीय रिपोर्ट भेज दी। उन्होंने इस प्रकरण में शिक्षक अजय भाष्कर को दोषी माना है। रिपोर्ट के जरिये अजय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है।




कमिश्नर की चौपाल के पहले हटाई गई थीं किताबें
कंपोजिट विद्यालय केनौरा में सहायक अध्यापक अजय भाष्कर प्रभारी प्रधानाध्यापक भी हैं। इसके अलावा उनके पास केनौरा संकुल के एनपीआरसी का भी दायित्व है। तीन माह पहले एक दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था। करीब डेढ़ माह से वे छड़ी के सहारे चल-फिर रहे हैं। बीते वर्ष चार अक्तूबर को केनौरा में मंडलायुक्त की ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। उसमें सभी महकमों के अफसर भी कई बार तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। अनुमान है कि कंपोजिट विद्यालय में अफसरों के पहुंच जाने की आशंका को लेकर उसी दौरान ये किताबें हटा दी गई थीं।
विज्ञापन



एएओ और जयसिंहपुर बीईओ करेंगे जांच
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जांच बीईओ करौंदीकला कृष्ण कुमार मिश्र को सौंपी गई हैं। पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी जयसिंहपुर शिव शंकर मिश्र और समग्र शिक्षा बेसिक के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें