फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 केंद्रों पर 23 को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 32 केंद्रों पर 23 जनवरी को होगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने केंद्रों पर तैयारी के संबंध में पत्र भेजा है। साथ ही केंद्रों की सूची भी भेजी है।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को जिले के 34 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। पहली पाली में ही पेपर लीक होने के बाद परीक्षा स्थगित हो गई थी। शासन ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में फिर से निर्णय लेने का निर्देश दिया था। जिला स्तर पर तीन केंद्रों को हटाते हुए एक नए केंद्र को जोड़ा गया था। अब 32 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित होंगी।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य ने बताया कि 32 केंद्रों पर टीईटी के आयोजन के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से सूची आई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से सायं पांच बजे तक होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर व दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र पर शुचितापूर्ण व नकलविहीन परीक्षाओं के आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। केंद्र व्यवस्थापकों के अतिरिक्त पर्यवेक्षकों व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि टीईटी के प्रश्नपत्र व ओएमआर-शीट परीक्षा के कुछ दिन पूर्व ही आएंगे जिन्हें कोषागार के डबल लॉक में पुलिस सुरक्षा के बीच रखवाया जाएगा।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य ने बताया कि टीईटी में दोनों पालियों में कुल 29,371 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 17,573 अभ्यर्थी बैठेंगे। वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 11,798 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहली पाली की परीक्षा 32 केंद्रों पर होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 20 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें