फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन की विचारधारा का पाठ

Sat, 04 Apr 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नगर मंडल में प्र​शिक्षण लेते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत- भाजपा 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा का पाठ पढ़ाया गया। शनिवार को नगर, लोहरामऊ, कुड़वार, दोस्तपुर, राहुलनगर व पीपरगांव मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। इन प्रशिक्षण वर्गों में सात विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की गहन जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं, जो आगामी चुनावों में जीत की नींव बनेंगे। जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने लोहरामऊ व संजय उपाध्याय ने बताया कि आज के दौर में फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म संवाद और सूचना के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।

विभिन्न मंडलों के सत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, विनोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें