सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित तरणताल का शुभारंभ बुधवार को विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को तैराकी में प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवनियुक्त जीवन रक्षक तैराक प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य को जिले में तैराकी को आगे ले जाने की बात कही।
इस दौरान कार्यालय सहायक फायजा, जिले के तैराक सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह, हैंडबाॅल के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला वॉलीबाॅल संघ के कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र, टेबल टेनिस संघ के सचिव मो सईद, आरिफ नियाज, हैंडबाॅल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, वॉलीबाल कोच प्रदीप यादव, एथलेटिक कोच आशा, टेबल टेनिस प्रशिक्षक शमा बानो सहित खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद