फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोप में उपनिरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोबाइल चोरी के मामले में थाने में आरोपी को बैठाकर परिवारीजनों से 25 हजार रुपये की मांग करने के आरोप में उपनिरीक्षक को डीआईजी/एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि धम्मौर थाना क्षेत्र के कमोलिया गांव की रहने वाली संगीता उपाध्याय का मोबाइल चोरी हो गया था। चोरी के आरोप में धम्मौर थाने के उपनिरीक्षक विकास गौतम ने गांव के ही नितेश मौर्य को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया था। नितेश को छोड़ने के एवज में उपनिरीक्षक ने नितेश के बड़े पिता चंदुल मौर्य से 25 हजार रुपये की मांग की थी। मामले की शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाया गया। आरोपी उपनिरीक्षक विकास गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें