फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से 15 जुलाई तक होगा कोरोना लक्षण वालों का सर्वे 17-12-55

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच से 15 जुलाई तक होगा कोरोना लक्षण वालों का सर्वे
विज्ञापन

986 ग्राम पंचायतों में लगाई गईं 755 टीमें
पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराने का निर्देश
फोटो संख्या-14
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के लक्षण वाले व्यक्तियों का पांच से 15 जुलाई तक घर-घर सर्वे होगा। सर्वे में लक्षण वालों को चिह्नित करके उनका उपचार व निगरानी होगी। 986 ग्राम पंचायतों में सर्वे के लिए 755 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक में हुई। बैठक में डीएम ने यह निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे में लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जाना है। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को कोरोना वायरस का सर्वे करने वाली टीम को पांच जुलाई के पहले पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही समय के भीतर कार्य पूरा कराने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों से सहयोग लेने का निर्देश दिया। टीम के सुरक्षा संबंधी उपकरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सर्वे वाली टीम की तहसील स्तर पर बैठक कर उन्हें सर्वे संबंधी जानकारी देने को कहा। डीएम ने कहा कि यदि वास्तविक सर्वे का कार्य समय से पूरा कर लिया गया तो संक्रमण पर काबू पाया जा सकेगा। मौजूदा समय में अन्य रोगों के संक्रमण को देखते हुए टीम को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभाकर राय, जिला पंचायतराज अधिकारी केके सिंह चौहान समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें