सुल्तानपुर। नारा मधईपुर गांव में शुक्रवार को नाले में स्नान कर रहा एक बालक पानी में डूब गया। नाले में नहा रहे अन्य बच्चों की सूचना के बाद पहुंचे परविारीजन नाले से बालक को निकालकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के नारा मधईपुर गांव निवासी राम अहक निषाद का 11 वर्षीय बेटा शिवम शुक्रवार की दोपहर गांव के पश्चिम स्थित नाले में अन्य बच्चों के साथ स्नान करने गया था। नाले में नहाते समय शिवम पानी में डूब गया।
नाले के पास मौजूद अन्य बच्चे भागकर गांव पहुंचे और इसकी सूचना शिवम के परिवारीजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों और ग्रामीणों ने नाले से शिवम को बाहर निकाला और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।