फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इसौली के पूर्व विधायक की बहन का सरेंडर

Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हर्ष फायरिंग के मामले में आरोपी इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन अर्चना सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर रिहा करने का आदेश दिया। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट चल रहा था। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने पूर्व विधायक व उनकी बहन के खिलाफ आरोप (चार्ज) तय कर अगली सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन



हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर 14 जून 2021 को एसआई सुशील कुमार ने धनपतगंज थाने में इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन अर्चना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचना में पुलिस ने पूर्व विधायक को भी आरोपी बना दिया था। नौ जून 2023 को कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पूर्व विधायक ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी जबकि उनकी बहन गैर हाजिर चल रही थीं।


सोमवार को अर्चना सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। सरकारी वकील वैभव पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने पूर्व विधायक व उनकी बहन के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत आरोप (चार्ज) तय किया है। अगली सुनवाई छह अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें