फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से कम हुई ठंड, मिली राहत

Sun, 03 Jan 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोहरा नहीं रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। सुबह के समय ही धूप निकल आने से ठंड में कमी आ गई। दिन भर तेज धूप से दिन में ठंड गायब रही। मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरा व धुंध रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। 2.8 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पछुआ हवा से आसमान साफ रहा। कोहरा नहीं रहने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने के साथ ही ठंड से राहत मिल गई। छुट्टी रहने से बच्चों ने शहर के सीताकुंड मोहल्ले में स्थित पर्यावरण पार्क में धूप का जमकर लुत्फ उठाया। सूर्यास्त होने पर एक बार फिर ठंड होने लगी।

 मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरा व धुंध रहने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार  को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 90-36 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 2.8 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें