फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद निकली धूप, ठंड से कुछ राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में पांच दिन से पड़ रही भीषण ठंड से रविवार को लोगों को कुछ राहत मिली। दिन में धूप निकलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौसम साफ रहा। सुबह थोड़ी देर बादल छाए रहने के बाद धूप निकल आई। रात में बादल रहने व दिन में धूप निकलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमानम में वृद्घि हुई। पांच दिन से भीषण ठंड व शीतलहरी का प्रकोप झेल रहे लोगों को धूप निकलने से राहत मिली।
हालांकि ठंड में कमी आने के बाद भी गलन बरकरार रही। लोगों ने धूप का आनंद लिया। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से मौसम में कुछ गर्मी आई। मौसम में आर्द्रता (नमी) 97-65 फीसदी और दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 2.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें