फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुल्तानपुर के युवक ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा

Mon, 18 Nov 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। जिले के सूरापुर निवासी रवि नाग ने अपने साथी बागपत निवासी कपिल पंवार के साथ जटिल व दुर्गम रास्तों को पारकर नेपाल एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहरा दिया है। उन्होंने 100 किमी की दूरी की महज सात दिन में पैदल चलकर पूरी की।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को रवि नाग और बागपत निवासी कपिल पंवार ने काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा प्रारंभ की। गाड़ी से डेढ़ दिन की यात्रा के बाद दोनों पैयां गांव पहुंचे। जहां से पैदल ट्रैक की शुरुआत होती है। दोनों ने 100 किमी ट्रैक को केवल सात दिन में पूरा किया, जबकि सामान्यतः लोग इस दूरी को तय करने में 12 से 15 दिन लगाते हैं।
रवि ने बताया कि हम रोज 15 से 20 किमी पैदल चलते थे, क्योंकि ये ट्रैक कठिन यात्राओं में से एक माना जाता है। इसको यात्राओं का चारधाम माना जाता है। एवरेस्ट बेस कैंप की ऊंचाई 5364 मीटर है, साथ यहीं पर स्थित काला पत्थर की ऊंचाई 5500 मीटर है। जहां से एवरेस्ट पर्वत स्पष्ट दिखाई देता है। दोनों ने इस यात्रा को निजी कंपनी के माध्यम से की। रवि ने बताया कि इस ऊंचाई पर देश के तिरंगे को फहराना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें