फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: स्कूल गई छात्रा की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागने का आरोप, रिकॉर्ड में किसी का नाम नहीं

Mon, 07 Sep 2026 05:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

छात्रा रोज की तरह बस से स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की ओर से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। परिजन स्कूल पहुंचने के लिए निकले ही थे कि घर से सूचना मिली कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर नेकराही गांव की नौ वर्षीय छात्रा की सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुबह स्कूल गई थी। दोपहर में परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर बच्ची मृत मिली। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और बच्ची को अस्पताल में लावारिस छोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान माहिरा पुत्री अकबर अली के रूप में हुई है। वह कक्षा एक में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, माहिरा सुबह बिल्कुल स्वस्थ थी। खाना खाने के बाद रोज की तरह बस से स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की ओर से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। परिजन स्कूल पहुंचने के लिए निकले ही थे कि घर से सूचना मिली कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है।

मृतका के दादा मोहम्मद अली के अनुसार, परिजन इमरजेंसी वार्ड पहुंचे तो माहिरा एक बेड पर मृत पड़ी थी। अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि दो लोग बच्ची को लेकर आए थे और उसे बेड पर छोड़कर चले गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के रिकॉर्ड में भी किसी का नाम दर्ज नहीं कराया गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई जिम्मेदार व्यक्ति अस्पताल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


माहिरा के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। उसकी एक बहन मंतसा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी और नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ राघवेंद्र सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें