फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए हैं। इलाज के दौरान एक संक्रमित करीब 65 वर्षीय महिला की लखनऊ में मौत हो गई। महिला की मौत से जिले में मृतकों की संख्या 55 हो गई है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को देर रात आई रिपोर्ट में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को आई लैब रिपोर्ट में 360 की रिपोर्ट निगेटिव व चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए 1298 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 16 व ट्रूनेट मशीन की जांच में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
लखनऊ में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित जिले के अखंडनगर निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के पुत्र ने मौत की पुष्टि की है। बताया कि लखनऊ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से जिले में संक्रमण से हुई मौत की संख्या 55 हो गई है। 24 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,461 हो गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 41 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष का इलाज चल रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें